तुलसीदास जयंती पर राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन क्विज, 500 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

 


गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के राष्ट्रीय प्रकल्प ‘संस्कार संस्कृति 2026-28’ के अंतर्गत 19 अगस्त को रामचरितमानस आधारित राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस ऑनलाइन क्विज में रामचरितमानस, भगवान श्रीराम के आदर्शों, गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन और उनके साहित्य से जुड़े कुल 50 प्रश्न पूछे गए। देशभर से करीब 500 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की मुख्य संयोजक एवं राष्ट्रीय तकनीक प्रमुख श्रीमती मधु डुमरेवाल रहीं। उनकी इस पहल की देशभर में सराहना की गई। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य भारतीय संस्कार, संस्कृति और रामचरितमानस के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।



क्विज प्रतियोगिता में तेलंगाना की अर्पिता झावर ने प्रथम स्थान हासिल किया। पश्चिम बंगाल के संतोष अग्रवाल दूसरे और छत्तीसगढ़ की प्रेमा अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहीं। तीनों विजेताओं को प्रमाण-पत्र के साथ अयोध्या के पी.डी. ज्वेलर्स की ओर से हस्तलिखित ‘राम नाम रामचरितमानस’ पुस्तक पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।

वहीं, तुलसीदास जयंती के अवसर पर सम्मेलन की आसनसोल शाखा द्वारा भी रामचरितमानस काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में किरण अग्रवाल, शकुंतला भुवालका, शीतल जालान और सीमा अग्रवाल विजेता रहीं।



आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि संस्कार, संस्कृति, साहित्य और ज्ञानवर्धन से जुड़े ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी लगातार आयोजित किए जाएंगे।

একটি মন্তব্য পোস্ট করুন

0 মন্তব্যসমূহ