आसनसोल में मारवाड़ी महिला समिति की पहल, भीषण गर्मी में शुरू हुई प्याऊ सेवा

 


आसनसोल, 30 अप्रैल — भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की ओर से राह लेन बस स्टैंड पर प्याऊ सेवा की शुरुआत की गई। इस सेवा के तहत राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन वार्ड नंबर की काउंसलर आमला खातून के साथ कई प्रमुख समाजसेवियों की उपस्थिति में किया गया। मौके पर दीपक तोदी, कैलाश दीवान, सियाराम अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल और विकास जालान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समिति की ओर से राहगीरों को शीतल जल के साथ-साथ शरबत, तरबूज, खीरा, ककड़ी और चना भी वितरित किया गया। तेज गर्मी में इस सेवा से लोगों को काफी राहत मिली, वहीं स्थानीय लोगों ने इस पहल की जमकर सराहना की।

इस दौरान समिति की सदस्य रेखा गाड़ीवान, मधु डुमरेवाल, निधि पसारी, प्रीति खेमानी, लक्ष्मी अग्रवाल, कांता खेमका, वीनस खेमानी, रश्मि अग्रवाल, पिंकी जालान, सिंपा जालान, ऐश्वर्या माखरिया, संगीता अग्रवाल, शीला अग्रवाल, बंदना अग्रवाल, स्नेहा खेमानी, बिनीता माखरिया और सविता जालान समेत अन्य सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहीं।

समिति की ओर से बताया गया कि यह प्याऊ सेवा अगले एक महीने तक लगातार जारी रहेगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों को गर्मी से राहत मिल सके।

একটি মন্তব্য পোস্ট করুন

0 মন্তব্যসমূহ