आसनसोल: आगामी ईद-उल-अजहा को लेकर कुर्बानी, स्वच्छता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से जिले की सभी मस्जिदों के इमामों और मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अपील जारी की गई है। All India Imam Association की ओर से जारी इस अपील में सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए धार्मिक कार्यक्रम संपन्न करने का आग्रह किया गया है।
जारी पत्र में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा ईद-उल-अजहा के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कुर्बानी से जुड़े सभी कार्य कानून के दायरे में रहकर किए जाएं तथा सरकार द्वारा प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी से बचा जाए। साथ ही समाज में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है।
इसके अलावा मस्जिदों एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के उपयोग को लेकर सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की गई है। संगठन का कहना है कि यह नियम सभी धार्मिक स्थलों पर समान रूप से लागू होते हैं।
कुर्बानी के बाद साफ-सफाई, कचरे के उचित निस्तारण और पर्यावरणीय स्वच्छता बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही गई है, ताकि धार्मिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ नागरिक जिम्मेदारी का भी अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया जा सके।
पश्चिम बर्धमान जिला चेयरमैन Ataullah Khan ने कहा कि धार्मिक कर्तव्यों के पालन के साथ समाज में शांति, अनुशासन और भाईचारा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी

0 মন্তব্যসমূহ
ধন্যবাদ