आसनसोल की थैबी मुखर्जी बनी स्कूल टॉपर, रिजल्ट के दिन नम हुईं सबकी आंखें — परीक्षा के बाद जॉन्डिस से हुआ था निधन

 






आज पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के माध्यमिक परीक्षा के नतीजे घोषित हुए। आसनसोल के उमरानी गोराई महिला कल्याण उच्च बालिका विद्यालय की छात्रा थैबी मुखर्जी ने पूरे स्कूल में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। लेकिन इस उपलब्धि की खुशी के मौके पर भी स्कूल में एक गहरी शोक की छाया थी।




दरअसल, थैबी मुखर्जी आज हमारे बीच नहीं हैं। परीक्षा के दौरान ही वह बीमार पड़ गई थी और 16 अप्रैल को जॉन्डिस के कारण उसकी मृत्यु हो गई। थैबी के पिता, होम्योपैथी चिकित्सक विवेकानंद मुखर्जी, इलाज के लिए उसे दक्षिण भारत ले गए थे, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।
थैबी बचपन से ही अत्यंत मेधावी छात्रा थी। शिक्षक, सहपाठी और परिवारजनों को पूरा विश्वास था कि वह इस वर्ष राज्य की मेरिट लिस्ट में शीर्ष 10 में स्थान बनाएगी। दुर्भাগ्यवश, उसकी तबीयत ने उसका साथ नहीं दिया।


हालांकि, 674 अंक प्राप्त कर वह अपने स्कूल की टॉपर बनी और अपने सपनों को एक नई ऊँचाई पर पहुँचा गई। आज उसके माता-पिता, शिक्षक और सहपाठी उसकी इस उपलब्धि पर गर्वित तो हैं, लेकिन आंखों में अश्रुपूरित स्मृतियाँ भी हैं।

একটি মন্তব্য পোস্ট করুন

0 মন্তব্যসমূহ